जार्जटाउन के दरभंगा कॉलोनी निवासी हिमांशु पासी (20) पर रविवार रात बम से हमला किया गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। बमबाजी की बात गलत है।
हिमांशु ने बताया कि वह प्लाटिंग का काम करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए वह रविवार शाम सीवआई चिंतामनि रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में गया था। वहां से रात 9.30 बजे ेके करीब वह बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी पीछे से आए दो युवकों ने एक के बाद एक दो बम फेंके।
हमले में वह तो बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि हमलावरों में राजापुर के रहने वाले युवक शामिल थे। आरोप यह भी है कि हमला उसके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने कराया जिनसे उसका विवाद चल रहा है। उधर जार्जटाउन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। बम चलने की बात सही नहीं है। दोनों पक्षों में आपस का विवाद है। जांच पड़ताल की जा रही है।