फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग तापते वक्त फटा बम, किशोर का पंजा उड़ा

विज्ञापन
Bomb explodes while heating fire, teenager's claw blows - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपुर स्थित एक घर में आग तापते वक्त विस्फोट हो गया। जिसमें 14 साल के राजकुमार निषाद के हाथ का पंजा उड़ा गया। सूचना पर पुलिस पहुुंची और उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजरूपपुर में सीबीएस स्कूल के पास रहने वाला राजकुमार सातवीं का छात्र है। उसका पिता कुलदीप बिजली मेकैनिक है। बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे के करीब राजकुमार घर की छत पर अपने दो चचेरे भाइयों शुभ व देव के साथ बैठकर आग ताप रहा था। इस दौरान वहां रखा बम फट गया जिसमें राजकुमार के बांए हाथ का पंजा उड़ गया। लहूलुहान हालत में उसे देखकर घरवाले स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआरएन अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। अस्पताल पहुंचे पिता कुलदीप व दादी फूलकुमारी ने बताया कि मोहल्ले में बहुत से ऐसे मकान हैं जिनकी छत आपस में मिली हुई है। ऐसे में कोई भी किसी भी छत पर आ जा सकता है। हो सकता है कि किसी ने वहां बम रख दिया हो जो खेल-खेल में राजकुमार के हाथ लग गया हो। उधर, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पूरे घर की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान जिस जगह घटना हुई, वहीं एक और बम मिला। फिलहाल यह बात सामने आई है कि छत पर रखा बम हाथ लगने के बाद किशोर उसे खोल रहा था। जैसे ही उसने सुतली खोलने की कोशिश की, वह फट गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जांच पड़ताल की जा रही है।

Bomb explodes while heating fire, teenager's claw blows- फोटो : CITY DESK

Bomb explodes while heating fire, teenager's claw blows- फोटो : CITY DESK

Bomb explodes while heating fire, teenager's claw blows- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें