फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर बम विस्फोट, घायलों का किया इलाज

Sat, 09 Jan 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेले में सुरक्षा की तैयारियों एवं राहत और बचाव कार्य का आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त मॉक ड्रिल किया। इस दौरान आरपीएफ के सीनियर डीएससी एमके सिंह एवं एसपी जीआरपी एमके झा की मौजूदगी में जंक्शन पर बम विस्फोट होने पर प्रभावित यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन


 प्लेटफार्म नंबर एक के फुट ओवरब्रिज दो के पास मॉक ड्रिल किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों द्वारा आपदा के समय त्वरित कार्रवाई का मॉक ड्रिल किया गया। अचानक हुए इस मॉक ड्रिल को देखकर जंक्शन पर मौजूद यात्री भी असमंजस में पड़ गए। कुछ ने यही समझा कि जंक्शन पर कोई वारदात हो गई है।  इस अवसर पर जीआरपी इंसपेक्टर अजीत सिंह, आरपीएफ इंसपेक्टर बीपी सिंह, बम निरोधक दस्ता प्रभारी कौशल किशोर, अमित द्विवेदी समेत आरपीएफ एवं जीआरपी के 150 जवान मॉक ड्रिल में शामिल हुए। जवानों ने ही सादी वर्दी में यात्री के रूप में घायल होने का नाटक किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें