फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में बीएससी के छात्र पर बम से हमला

विज्ञापन
Bomb attack on bsc student over little disputer
विज्ञापन
धमूनगंज के नीवा में हुई सनसनीखेज वारदात
विज्ञापन

एक गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
प्रयागराज। धूमनगंज के नीवा में बीएससी के छात्र अंकित कुमार पर मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने बम से हमला कर दिया। बस से हमले से पहले उसकी जमकर पिटाई भी की गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रीतमनगर एचआईजी कॉलोनी में रहने वाला अंकित बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने दोस्त सुमित के साथ नीवा इलाके में स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास बैठा था। वहीं पास में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मुंडेरा निवासी यश दीक्षित, हरवारा निवासी अक्षय चौधरी व झलवा निवासी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और क्रिकेट खेल रहे बच्चों से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान एक बच्चे ने अपने परिचित को कॉल करने के लिए फोन मांगा तो सुमित ने उसे दे दिया। इसी बात पर आरोपी युवक सुमित को पीटने लगे। बीचबचाव पर अंकित को बुरी तरह पीटा और फिर बम से हमला किया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान सूचना दी गई तो 100 नंबर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की। इनमें यश, व अक्षय के अलावा दिव्यांशु शामिल हैं। साथ ही कुछ देर बाद दिव्यांशु को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें