फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों पर आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई, बर्खास्ती भी संभव

विज्ञापन
Lekhpal strike to be continue - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
हड़ताल जरी रहने से प्रभावित हुए काम, शासन स्तर पर कल वार्ता संभावित
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रशासन की ओर से रविवार को हड़ताल में शामिल लेखपालों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें बर्खास्तगी भी शामिल है। लेखपाल संघ के जिला कार्यकारिणी के 10 पदाधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। अब उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी है। इसी क्रम में शनिवार को तहसील स्तर के 10 पदाधिकारियों को भी निलंबित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया है। मुख्य कोषाधिकारी भानु प्रताप ने अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से मना किया लेकिन रविवार को बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया।
विज्ञापन

इसके विपरीत लेखपाल भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। शनिवार को भी वे हड़ताल पर रहे। इससे प्रमाण पत्रों के सत्यापन समेत कई अन्य काम प्रभावित हो गए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में जुटे लेखपालों ने मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि एनआरसी के मुद्दे पर गतिरोध की वजह से शासन के स्तर पर वार्ता नहीं हो पाई। सोमवार को बैठक संभावित है। उसमें निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उपमंत्री अवनीश पांडेय ने बताया कि डीएम के स्तर पर लेखपालों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जा रही है। इसी सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल जल्द डीएम से मिलेगा और अपनी मांग उनके सामने रखेगा। हड़ताल और धरना देने वालों में विवेकानंद त्रिपाठी, राकेश यादव, अनूप कुमार, अनूप श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, रितुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें