फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood : जैगम इमाम की फिल्म "सुपर वुमन" में नज़र आएंगे तिगमांशू धूलिया, फिल्म जल्द होगी रिलीज

Tue, 11 Apr 2023 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुपर वूमेन की कहानी भी ऐसी है जो सोशल अवॉर्नेस का काम करेगी। फ़िल्म एक ऐसे विषय पर बनी है जिस पर लोग बात करने से कतराते हैं। उनकी इस फ़िल्म में अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लन हैं और उनके साथ नज़र आयेंगे इलाहबाद यानी प्रयागराज के बड़े डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के अपने किरदार रामाधीर सिंह के ज़रिए दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : जैगम इमाम और तिग्मांशू धुलिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइटर डायरेक्टर ज़ैगम इमाम अपनी फ़िल्मों के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द लाने की कोशिश करते देखे जाते हैं। ज़ैगम इमाम की पिछली फ़िल्म "नक्काश" की कहानी भी ऐसी थी जो सामाजिक सौहार्द को मज़बूत करने की उनकी एक कोशिश थी। ज़ैगम इमाम का मानना है फ़िल्म समाज का आइना होती हैं और समाज के प्रति फ़िल्मों की जिम्मेदारियां भी हैं जिसे हम फिल्म बनाने वालों को ज़रूर निभानी चाहिए उनका मानना है फ़िल्म ऐसी होनी चाहिए जो समाज पे असर करें।

विज्ञापन


सुपर वूमेन की कहानी भी ऐसी है जो सोशल अवॉर्नेस का काम करेगी। फ़िल्म एक ऐसे विषय पर बनी है जिस पर लोग बात करने से कतराते हैं। उनकी इस फ़िल्म में अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लन हैं और उनके साथ नज़र आयेंगे इलाहबाद यानी प्रयागराज के बड़े डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के अपने किरदार रामाधीर सिंह के ज़रिए दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सक्सेना सानंद वर्मा भी आएंगे नजर

तिग्मांशु धूलिया ख़ुद राइटर डायरेक्टर हैं मगर जब भी अच्छी कहानी में एक्टिंग का ऑफर उन्हे मिलता है तो वो ज़रूर काम करते हैं। इसीलिए जब ज़ैगम इमाम ने "सुपर वुमन" की कहानी उन्हें सुनाई तो तिग्मांशु ने फौरन हां कर दिया। ज़ैगम इमाम की इस फिल्म में भाभी जी घर पर हैं से मशहूर हुए सक्सेना सानंद वर्मा भी नज़र आयेंगे और साउथ में नीला के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा भी इस फिल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी।

जैगम इमाम की क्राइम थ्रिलर भी बनकर है तैयार
 
 
इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग लंदन के साउथ हॉल शहर में हुई है। इसके अलावा ज़ैगम इमाम की एक और फ़िल्म जो क्राइम थ्रिलर है बनकर तैयार है और वो भी बहुत जल्द रिलीज़ होगी। दोजख़ "इन सर्च ऑफ़ हेवेन", अलिफ़ और नक्काश जैसी गंभीर विषयों पर बनी फ़िल्मों के ज़रिए देश का नाम दुनिया भर के फिल्म समारोहों में रोशन कर चुके हैं। हमसे  बात करते हुए निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने बताया कि अपनी इस फिल्म "सुपर वुमन "को सीधे ओटीटी पर रिलीज़ करेंगे जाएगा।
विज्ञापन

जैगम इमाम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है स्नातक

उनका मानना है दर्शकों को अच्छी कहानी देखने को मिले तो दर्शक उसे पूरा प्यार देते हैं फिर चाहे वो ओटीटी पे रिलीज़ हो या सिनेमा हॉल में। उत्तर प्रदेश चंदौली के रहने वाले जैगम इमाम ने इलाहबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद अमर उजाला और आज तक में पत्रकारिता की उसके बाद फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा और । ज़ैगम इमाम अब तक तीन उपन्यास लिख चुके हैं जिसे राजकमल प्रकाशन ने पब्लिश किया है। ज़ैगम इमाम की "सुपर वुमन" को हमारी की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें