फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कीड़े पड़ गए... सड़ गई लाश, दिखाई देने लगीं हड्डियां, 15 दिन से शव के साथ थी बहन; पड़ोसियों को भनक तक नहीं

Sun, 28 Sep 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला 15 दिन से अधिक समय से बहन के शव के साथ रह रही थी। इसकी जानकारी पड़ोसियों तो को नहीं लगी। दुर्गंध से परेशान पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस  पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
15 दिन से बहन की लाश के साथ थी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज में नीलिमा श्रीवास्तव की मौत और उसके बाद की घटनाओं ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया है। 70 वर्षीय नीलिमा का शव 15 दिनों से अधिक समय तक घर में पड़ा रहा। इस दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ उनकी बहन पूनम श्रीवास्तव अकेले उनके साथ रही लेकिन आसपास और लोगों को इसका अहसास तब हुआ जब शव से दुर्गंध उठने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


घर में बड़ी बहन नीलिमा की मौत और शव से उठने वाली दुर्गंध के बीच पूनम मोहल्ले में भी घूमती रही लेकिन न तो उसने किसी से जिक्र किया, न ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। 

दुर्गंध से परेशान पड़ोसियों की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस घर के अंदर गई तो शव पूरी तरह सड़ चुका था और उस पर कीड़े लगे थे। शव में हड्डियां दिखाई दे रहीं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम में भी मौत की सही वजह का पता नहीं
शनिवार को रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शव की हालत इतनी खराब थी कि पोस्टमार्टम में भी मौत की सही वजह पता नहीं चल सकी है। 

 

नीलिमा की मौत 15 से 18 दिन पहले हुई
उनका अनुमान है कि नीलिमा की मृत्यु 15 से 18 दिन पहले हुई थी। नीलिमा और पूनम अविवाहित थीं। परिवार के अन्य सदस्यों का पहले ही निधन हो चुका था। पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी पेंशन से दोनों बहनों का जीवन चलता था। 

 

घटना के बाद, मोहल्ले के लोग यह जानकर हैरान हैं कि पूनम अपनी बड़ी बहन के मौत की जानकारी इतने दिनों तक किसी को नहीं दे सकी और इतने लंबे समय तक अकेले साथ रही।
 
विज्ञापन

शनिवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों ने नीलिमा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन गुमनाम मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें