करेली सुल्तानपुर भावा में मंगलवार सुबह सब्जी विक्रेता शिवकुमार गुप्ता (35) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। करेली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुल्तानपुर भावा के रहने वाले शिवकुमार सब्जी बेचने का काम करते थे। उन्होंने सोमवार को परिजनों को बताया कि उन्हें उलझन हो रही है। इसके बाद वह घर की तीसरी मंजिल में चले गए। दूसरी मंजिल पर पत्नी व बच्चे सो रहे थे। मंगलवार सुबह पिता जगमोहन कमरे में पहुंचे तो शिवकुमार पंखे पर रस्सी के सहारे लटके थे। परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।