फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अपार्टमेंट में संदिग्ध हालात में मिला सेवानिवृत्त प्रोफेसर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 09 May 2026 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

जार्ज टाउन के तुलारामबाग स्थित उत्कर्ष अपार्टमेंट में नैनीताल निवासी सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर ईश्वरी उर्फ शंकरी देवी (75) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त ईश्वरी उर्फ शंकरी देवी पिछले वर्ष से अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं। बृहस्पतिवार रात सब्जी दुकानदार कमरे पर सब्जी पहुंचाने गया।
कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे लोगों को जानकारी दी। लोग अंदर पहुंचे तो कमरे के अंदर से बदबू आ रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर सूचना डायल-112 पर दी गई।
विज्ञापन


जार्ज टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर ईश्वरी देवी मृत पड़ी थीं। जार्ज टाउन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ईश्वरी उर्फ शंकरी देवी कहां प्रोफेसर थी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें