फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एजी कर्मी के लापता बेटे की लाश मिली, दोस्त की पार्टी में गया था, हत्या की आशंका

Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर रामानंदनगर के रहने वाले एजी कर्मी अवनीश पांडेय के लापता बेटे विपुल पांडेय का शव बृहस्पतिवार को घर के बगल पार्क में मिला। वह बुधवार शाम से लापता था। रात में फोन कर बताया था कि वह दोस्त के घर पार्टी में है लेकिन वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर रामानंदनगर के रहने वाले एजी कर्मी अवनीश पांडेय के लापता बेटे विपुल पांडेय का शव बृहस्पतिवार को घर के बगल पार्क में मिला। वह बुधवार शाम से लापता था। रात में फोन कर बताया था कि वह दोस्त के घर पार्टी में है लेकिन वह नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एजी कर्मी अवनीश पांडेय का बेटा विपुल (25) बुधवार की शाम घर से निकला था। जब काफी देर तक नहीं आया घर वालों ने कई बार उसे फोन किया। देर रात विपुल का फोन आया। उसने बताया कि वह दोस्त के घर पर है। पार्टी के बाद वापस आ जाएगा लेकिन रात में उसका फोन बंद हो गया। परेशान घर वाले बृहस्पतिवार तड़के से उसे ढूंढने लगे। दिन में आस पास के लोगों ने बताया कि लोहा पार्क में विपुल पड़ा है।

घर वाले भागकर पहुंचे। उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। रात में वह जिन दोस्तों के साथ था, उनकी भी छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें