फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से लापता पल्लेदार का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विशंभरपुर पांडेय का पूरा स्थित नाले में शनिवार दोपहर घर से लापता पल्लेदार का शव मिला। वह शुक्रवार दोपहर काम से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। घर से तीन सौ मीटर दूर शव मिलने की सूचना पर परिजनों के साथ आसपास के लोग पहुंच गए। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ला निवासी मोहित कुमार (19) पुत्र चिरौंजी लाल पल्लेदारी करता था। शुक्रवार की दोपहर वह घर से काम के लिए निकला था। रात 11 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार दोपहर को उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर नाले में मिला।
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसी दौरान परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। मोहित की गर्दन पर चोट के निशान मिलने से लोगों को संदेह हुआ। परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास वह नाले की पुलिया पर बैठा था। गांव के एक युवक ने उसे वहां देखा था। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। मृतक पांच भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। एसओ औद्योगिक थाना क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच में पता चला कि युवक नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें