दलवाबारी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मजदूर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, प्रथमा दृष्टया मामला खुदकुशी का है।
दलवाबारी निवासी संतलाल उर्फ संते (50) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी की मौत के बाद से वह अपने भाइयों से अलग मां बेल्हा देवी के साथ रहते थे और मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की रात उनका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। मां के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मजदूर के आत्महत्या की बात सामने आई है।