छुट्टी पर आए थे घर
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि सुधीर की गतिविधियों के बारे में पता चल सके। वहीं पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा
जार्जटाउन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव के पास बीयर के केन, मोबाइल और बैग मिला था। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।