बलुआघाट में सोमवार रात बीएससी के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलुआघाट निवासी आशुतोष उर्फ भोला सोनी (22) पुत्र राजकुमार सोनी करेलाबाग स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था।
बलुआघाट में सोमवार रात बीएससी के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलुआघाट निवासी आशुतोष उर्फ भोला सोनी (22) पुत्र राजकुमार सोनी करेलाबाग स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक मां की काफी पहले मौत हो गई थी, जबकि पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है।
विज्ञापन
परिवार में उसकी बहन नीलम है, जो इंटर की पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती है। मृतक के चाचा सूरज ने बताया कि आशुतोष पढ़ाई के साथ कटरा स्थित एक होटल में काम करता था। दो दिन पहले बीएससी पांचवें सेमेस्टर का परिणाम आने के बाद से वह गुमसुम रहने लगा था।
पूछने पर उसने परीक्षा में फेल होने की बात बताई थी। सूरज ने आशंका जताई कि इसी से परेशान होकर आशुतोष ने आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे घर में कुछ रिश्तेदार आए थे और सभी लोग एक कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान आशुतोष अपने कमरे में मोबाइल चला रहा था। जब परिजन उसे खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो उसका शव कमरे के अंदर चुल्ले के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर अतरसुइया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।