फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फंदे से लटका मिला इलाहाबाद विवि के छात्र का शव, कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

Thu, 07 May 2026 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट इलाके के ऊंचवागढ़ी बेली में किराये के मकान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र जितिन कुमार (20) का शव पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके के ऊंचवागढ़ी बेली में किराये के मकान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र जितिन कुमार (20) का शव पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि कलह के चलते जितिन ने आत्महत्या की है। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर जिले के थाना हरगांव गांव मुस्तफाबाद के रहने वाला जितिन कुमार बुआ के बेटे शिवम और विनय के साथ ऊंचवागढ़ी में किराये के कमरे में रहता था। वह इविवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पिछले कुछ दिन से बुआ के बेटे अपने मूल गांव गए थे। इस दौरान जितिन कमरे में अकेला रह रहा था।

मंगलवार शाम पिता राम नरेश भार्गव ने बेटे के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल नंबर बंद था। इसके बाद उन्होंने जॉर्ज टाउन में रहने वाले अपने भतीजे निर्मेश को बेटे के कमरे पर भेजा। रात करीब 10 बजे निर्मेश अपने दोस्त साहिल के साथ जितिन के घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। तेज आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर खिड़की से झांककर देखा तो जितिन कमरे में पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका था। मामले की जानकारी घरवालों और पुलिस को दी गई। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोपहर तीन बजे तक हुई आखिरी बार बात...

पिता राम नरेश के मुताबिक, जितिन से आखिरी बार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बात हुई थी। इस दौरान वह बिलकुल ठीक था। इसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल, पुलिस ने जितिन का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें