फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : रेलवे परिसर के बाहर मस्जिद को स्थानांतरित करने के लिए जमीन तलाशें

Thu, 07 May 2026 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज जंक्शन के गेट पर स्थित मस्जिद को स्थानांतरित करने के लिए याची को जमीन तलाशने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज जंक्शन के गेट पर स्थित मस्जिद को स्थानांतरित करने के लिए याची को जमीन तलाशने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि याची रेलवे परिसर के बाहर आसपास की ऐसी किसी उपलब्ध जमीन की जानकारी जुटाए जिसे मस्जिद के पुनर्वास के लिए दान या उपयोग में लाया जा सके। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने वक्फ मस्जिद रेलवे स्टेशन व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

विज्ञापन


याची अधिवक्ता एसएफएच नकवी ने कोर्ट को बताया कि रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने 10 अप्रैल को नोटिस जारी कर विकास कार्यों के लिए मस्जिद को हटाने का निर्देश दिया है। मस्जिद 100 साल से भी अधिक समय से स्थापित है। रेलवे ने भी इसके अस्तित्व को स्वीकारा है।

कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद मामले के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। खंडपीठ ने याची के वकील से अनुरोध किया कि वे रेलवे परिसर से बाहर मस्जिद को स्थानांतरित करने के लिए आसपास दान की जा सकने वाली उपलब्ध किसी भूमि की तलाश करें और इसकी जानकारी दें। अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें