फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 02 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। मोबिन की फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तरी लोकपुर में स्थित कांशीराम काॅलोनी के पीछे मंगलवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले है।
विज्ञापन

गंजिया गांव निवासी मुर्तजा के चार बेटों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का बेटा 30 वर्षीय मोबिन सोमवार की दोपहर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उसका शव उत्तरी लोकपुर में पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें