फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नीट की तैयारी करने वाली छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला, कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Sun, 20 Apr 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के न्यू मंफोर्डगंज में बड़ी बहन के साथ किराए पर रहकर नीट तैयारी करने वाली छात्रा का शव कमरे से लटकता मिला। बिजनौर जनपद के नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली छात्रा प्रिंसी (18) प्रयागराज में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट की तैयारी करती थी।
विज्ञापन
छात्रा की आत्महत्या का राज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर डीएम कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी की बेटी ने शनिवार को किराये के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ आबकारी चौराहा, न्यू मम्फोर्डगंज में रहकर नीट की कोचिंग करती थी। बड़ी बहन ने बताया कि कोचिंग में होने वाली टेस्ट में कम नंबर आने से उनकी बहन परेशान रहती थी। उधर, बहन की सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


सुखबीर सैनी मूलरूप से बिजनौर के नगर कोतवाली क्षेत्र के साकेत कालोनी के रहने वाले हैं। वह बिजनौर डीए कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। प्रिंसी सैनी (18) उनकी तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। घर में पिता के साथ मां बृजेश देवी, छोटी बहन और एक भाई रहता है। प्रिंसी की बड़ी बहन राखी ने बताया कि वह आबकारी चौराहा न्यू मम्फोर्डगंज में करीब ढ़ाई साल से किराये का कमरा लेकर सिविल की तैयारी कर रही हैं।
 

विज्ञापन

करीब सवा साल से उनकी दूसरे नंबर की बहन प्रिंसी भी उनके पास रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी। साथ ही गांव से 12 वीं कक्षा की पढ़ाई भी कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह सब्जी लेने कमरे से बाहर गई थी और उनकी बहन कमरे में थी। करीब 20 मिनट बाद जब वह सब्जी लेकर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाते हुए उन्होंने प्रिंसी को बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह आस-पास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया तो अंदर का नजारा देखकर उनके मुंह से चीख निकल गई। उनकी बहन पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकी थी। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे तुरंत फंदे से उतरवाकर एसआरएन अस्पताल लेकर, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें