फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सुनसान कुएं में बोरे में मिली विवाहिता की लाश, ईंट-लकड़ियों से दबाकर छिपाया गया था शव

Fri, 30 Jan 2026 12:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी फूलपुर (प्रयागराज)

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को सफेद बोरे में भरकर सुनसान कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
सीमा सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को सफेद बोरे में भरकर सुनसान कुएं में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए बोरे में ईंटें डाली गईं और ऊपर से लकड़ियां रख दी गईं। मृतका बीते 22 जनवरी से लापता थी। वृहस्पतिवार शाम कुएं से उठी दुर्गंध ने इस खौफनाक राज से पर्दा उठा दिया।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव निवासी रणविजय सिंह का गांव से बाहर स्थित ट्यूबवेल करीब दस वर्षों से बंद पड़ा है। वहां कुआं भी है, जहां लोगों की आवाजाही बेहद कम रहती है। वृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे गांव के ही राकेश और राजेंद्र ट्यूबवेल के पास रखी लकड़ियां लेने पहुंचे तो देखा कि लकड़ियां कुएं में गिरी हुई हैं। जब उन्होंने लग्गी के सहारे लकड़ियां बाहर निकालीं तो नीचे कुएं में एक सफेद बोरी तैरती दिखाई दी, जिससे तेज बदबू आ रही थी। आशंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।

उधर सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी और रस्सी की मदद से बोरी को कुएं से बाहर निकाला गया। बोरी पानी में गल चुकी थी। जैसे ही बोरी खोली गई, उसमें से महिला का शव बरामद हुआ, जो पूरी तरह फूल चुका था और बुरी तरह सड़ गया था। शव की पहचान बलिकरनपुर गांव की ही सीमा सरोज 35 के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मृतका सीमा 22 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने फूलपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। अचानक कुएं से शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मासूम बच्चों की मां थी सीमा

सीमा की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व बलिकरनपुर निवासी अनिल गौतम पुत्र संगम लाल से हुई थी। सीमा के चार बच्चे 15 वर्षीय कुलदीप, 12 वर्षीय संदीप, 8 वर्षीय सागर और 6 वर्षीय रंजना। मां की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति के दूसरी महिला से संबंध, पंचायत तक पहुंचा था मामला

सूत्रों के अनुसार सीमा का पति अनिल गौतम पेशे से राजमिस्त्री है और पिछले तीन वर्षों से प्रयागराज शहर में रहकर गांव की ही एक अन्य महिला के साथ रह रहा था। वह कभी-कभार ही गांव आता था। सीमा के लापता होने के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन तब कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

एसीपी ने किया निरीक्षण, हर एंगल से जांच

घटना की जानकारी मिलने पर फूलपुर एसीपी विवेक यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच हर पहलू से की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें