फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चारपाई पर मिला 11 वर्षीय बालक का शव

Fri, 30 Oct 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के मंसूरपुर गांव में मृत बालक रामसुख की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में 11 वर्षीय एक बालक सुबह चारपाई पर मृत मिला। बालक के शरीर और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। बालक बगल गांव में हो रही रामलीला देखने गया था।
विज्ञापन

देर रात वहां से लौटा और अपने चारपाई पर सो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात में पुलिस को तहरीर दी है। मंसूरपुर निवासी पुनवासी लाल का 11 वर्षीय पुत्र रामसुख सराय सुल्तान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था।
बुधवार रात वह गांव के लोगों के साथ सराय सुल्तान में चल रही रामलीला देखने गया था। देर रात करीब दो बजे रामलीला देखकर घर लौटने के बाद उसने अपनी मां को आवाज लगाई। मां ने दरवाजा खोला तो रामसुख ने पेट में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद वह सोने चला गया।
विज्ञापन

परिजनों को उस समय अंदाजा भी नहीं था कि रात में सब कुछ सामान्य दिखाई देने के बाद सुबह ऐसी दुखद खबर सामने आएगी। सुबह जब उसकी मां सोना देवी उसे जगाने के लिए पहुंची तो रामसुख चारपाई पर मृत मिला। रामसुख की मौत से चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर बहरिया थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रामसुख के हाथ-पैर, सीना और गले में चोट के काले निशान दिखाई दे रहे थे।
बालक के पिता पुनवासी लाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई संजय बाहर रहकर काम-धंधा करता है। घर पर पिता पुनवासी लाल मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते हैं
इस संबंध में थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें