फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 14 दिन के बाद कब्र से निकाला गया शव

Wed, 12 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। कछार में कब्र से लाश निकाले जाने के दौरान मौजूद पुलिस। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से एक व्यक्ति को ड्रिप चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 14 दिन बाद डीसीपी यमुना नगर के आदेश पर शव कब्र खोदकर निकाला गया। एसीपी मेजा बृजेश पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मंजू पटेल निवासी पटेल नगर कनैला नैनी की ओर से पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि बीते 28 जुलाई को उनके पति दिनेश पटेल को बुखार था और उन्हें उल्टियां हो रही थी।
इसपर पास में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति को बुलाया गया। वह आया तो कहा कि एक दो ड्रिप चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी।
उसने ग्लूकोज की एक बोतल में तीन-चार इंजेक्शन डालने के बाद उनके पति को ड्रिप लगा दी। ड्रिप चढ़ने के बाद उनके पति की आंखें बंद हो गई।
कुछ देर बाद जब उनके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई पड़ी तो उन्होंने अपने देवर को फोन कर घर बुलाया। वह सभी दिनेश को पास स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के अगले दिन देवरख कछार में शव को दफनाया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की थी।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी यमुना नगर ने टीम बनाकर शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए टीम का गठन किया।
एसीपी मेजा के नेतृत्व में बनी टीम ने मंगलवार को कछार में शव को कब्र से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें