फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj : गड़री पहाड़ी में मिले चाची-भतीजे के शव, पास मिला सल्फास का पैकेट

Fri, 04 Jul 2025 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खीरी थाना क्षेत्र के गड़री पहाड़ी में बृहस्पतिवार को चाची-भतीजे के शव मिले। मृतकों की पहचान नींबी गांव निवासी मुन्नी देवी (30) और अंकित (20) के रूप में हुई है। खीरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी थाना क्षेत्र के गड़री पहाड़ी में बृहस्पतिवार को चाची-भतीजे के शव मिले। मृतकों की पहचान नींबी गांव निवासी मुन्नी देवी (30) और अंकित (20) के रूप में हुई है। खीरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच में पता चला है कि मुन्नी का एक बेटा और एक बेटा है जबकि अंकित की अभी शादी नहीं हुई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे मुन्नी और अंकित अपने घर से दवा लेने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


शाम करीब छह बजे स्थानीय निवासी ने देखा कि गड़री पहाड़ी में दोनों का शव पड़ा हुआ है। पास में दोनों के चप्पल पड़े थे। बगल में ही सल्फास का पैकेट था। देखते ही देखते माैके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान करवाई। पुलिस जांच में पता चला कि शव के पास साइकिल खड़ी थी और एक झोले के पास सल्फास का पाउच था। दोनों के शरीर काले पड़ने से पता चला कि उन्होंने सल्फास खाकर जान दी है।

शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह के अनुसार, आशंका है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। घटना की जानकारी पाकर देर-शाम एसीपी कौंधियारा विवेक यादव भी खीरी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि अंकित तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले चाची-भतीजे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें