फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 25 जनवरी से भेजेगा प्रश्नपत्र

विज्ञापन
Board examination question papers will be sent in the district from January 25
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए प्रश्नपत्र भेजने का काम 25 जनवरी से शुरू होगा। यूपी बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र की गोपनियता और शुचिता बनाए रखने के लिए इसे बोर्ड मुख्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास भेजा जाएगा। प्रश्नपत्रों को परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले परीक्षा केंद्रों को भेजा जाएगा। बोर्ड की ओर से इसकी सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। सभी जिलों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों की माने तो इस समय प्रदेश के चार जिलों को छोड़कर शेष सभी जनपदों में उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। यूपी बोर्ड के लिए पहली बार रंगीन उत्तर पुस्तिकाएं छापने का काम राजकीय मुद्रणालय की ओर से किया गया है। कॉपी बदले जाने की घटना को रोकने और पुरानी कॉपी के प्रयोग को रोकने के लिए बोर्ड ने पहली बार रंगीन कॉपी का विकल्प चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें