फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCZCC  : प्रशासनिक अनुमति के फेर में रुकी ‘नीली झील, कलाकारों ने जताया आक्रोश

Fri, 07 Aug 2026 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मासिक नाट्य प्रोत्साहन योजना के तहत प्रस्तावित नाटक ‘नीली झील’ का मंचन प्रशासनिक अनुमति और विभागीय समन्वय के अभाव में नहीं हो सका।
विज्ञापन
एनसीजेडसीसी में प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासिक नाट्य प्रोत्साहन योजना के तहत प्रस्तावित नाटक ‘नीली झील’ का मंचन प्रशासनिक अनुमति और विभागीय समन्वय के अभाव में नहीं हो सका। कैनवस फाउंडेशन ने इसे कलाकारों की मेहनत और सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए अब केंद्र में इस नाटक की प्रस्तुति आगे नहीं करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


संस्था के अनुसार, 26 जून को ‘नीली झील’ के मंचन के लिए केंद्र को प्रार्थना पत्र दिया गया था। तीन अगस्त को केंद्र ने प्रस्तुति की पुष्टि करते हुए सात अगस्त की तारीख निर्धारित की। बाद में संस्था को बताया गया कि नए नियम के तहत जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है। संस्था ने चार अगस्त से अनुमति के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया। वहां बताया गया कि योजना के तहत अनुमति संस्था को नहीं, बल्कि केंद्र को दी जाएगी। संस्था के मुताबिक अनुमति पत्र नजारत अनुभाग से डाक संख्या 13898 के माध्यम से केंद्र के निदेशक के नाम भेजा जा चुका था।

सात अगस्त को केंद्र की ओर से बताया गया कि अनुमति संबंधी डाक प्राप्त नहीं हुई, इसलिए सभागार नहीं खोला जा सकता। इससे कलाकारों की रिहर्सल, समय और संसाधन व्यर्थ हो गए। कैनवस फाउंडेशन के सचिव निखिलेश कुमार मौर्य ने कहा कि संस्था ने अंतिम समय तक प्रयास किए, लेकिन समुचित सहयोग नहीं मिला। इस मामले में सृजन कला समिति, आगाज फाउंडेशन, अक्कड़-बक्कड़ फाउंडेशन, स्नेह आर्ट एंड कल्चर, मुहीम संस्था, एक्स्ट्रा एन ऑर्गेनाइजेशन, आकार, समानांतर और समन्वय रंगमंडल समेत सहभागी संस्थाओं ने भी चिंता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें