फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को ब्लू फिल्म दिखाता था ट्यूटर, भेजा गया जेल

Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Man held for uploading ex girlfriend's videos on porn site - फोटो : demo
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जार्जटाउन इलाके में नाबालिग छात्रा को घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले ट्यूटर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी छात्रा को मोबाइल में ब्लू फिल्म दिखाकर अश्लील हरकत करता था। छात्रा ने इसकी शिकायत घरवालों से की तो मामला जार्जटाउन थाने पहुंचा। पुलिस ने केस लिखकर आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

जार्जटाउन की रहने वाली शिक्षिका की चौदह साल की बेटी शहर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ती है। उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए मोहल्ले का कमल जायसवाल आता था। वह बीटेक कर रहा है। एक  दिन छात्रा ने मां से शिकायत की कि कमल उसे मोबाइल में गंदी फिल्म दिखाता है। यह सुनकर घरवाले सन्न रह गए। शिकायत जार्जटाउन पुलिस से की। केस लिखने के  बाद शनिवार को जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें