फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा अबीर-गुलाल, जमकर हुआ धमाल

Mon, 16 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। होली के बाद अब मिलन समारोहों में अबीर गुलाल लगाने और धमाल मचाने का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह में खुशियां बांटी गईं। खत्री सभा की ओर से चौधरी गॉर्डेन में होली मिलन समारोह सहित फाल्गुनी मेला और विवाह योग्य सजातीय युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


फाल्गुनी मेले में जमकर खरीदारी करने के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ लिया गया। मेले का उद्घाटन जमुनोत्री गुप्ता ने किया। राधाकृष्ण की होली सहित बहुरंगी प्रस्ततियां मंत्रमुग्ध करती रहीं। अध्यक्ष राकेश चड्ढा ने अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक सचिव अनिल कुमार टंडन व अनुपम टंडन ने संचालन, दीपक मेहरोत्रा ने संयोजन और मंत्री नीरज मेहरोज्ञा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अतुल मेहरोत्रा, सत्येंद्र चोपड़ा, अशोक चड्ढा, सुरेंद्र मेहरोत्रा, ओंकार नाथ, कुंवर जी टंडन, अजय मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।

लायंस क्लब इलाहाबाद संगम के होली मिलन में अबीर-गुलाल के बीच सदस्यों ने अंत्याक्षरी खेली और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। अध्यक्ष इरा सेठी ने सभी को शुभकामनाएं दी। जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से शंकरलाल मेमोरियल हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर पर्व की ख्रुशियां बांटी गईं। कार्यक्रम में अखिलेश श्रीवास्तव, राजन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


कुशवाहा बंधु के होली मिलन में फूलों की होली के साथ वार्षिक स्मारिका पंचशील का विमोचन किया गया। टैगोर डांस स्कूल के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वीर शिरोमणि रूपन बारी सेवा संस्थान, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर मध्य रेलवे की श्रीरामलीला कमेटी, उप्र प्रधानाचार्य परिषद, स्नेही क्लब आदि की ओर से भी समारोह में बहुरंगी प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें