प्रयागराज। धूमनगंज के चौफटका में रास्ते के विवाद को लेकर सरेआम खूनी खेल खेला गया। रविवार देर शाम लालू यादव (35) व अजीत पासी (30) पर चापड़-कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद दोनों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। इस दौरान दो अन्य युवकों को भी गोली लगी, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने देर रात दम तोड़ दिया। चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर धूमनगंज एसएसआई तेज बहादुर को निलंबित कर दिया गया है।
चौफटका के अंटा में रहने वाला लालू पुत्र सुरेश यादव चौफटका ओवरब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान चलाता था, जबकि उसका दोस्त चौफटका निवासी अजीत पुत्र बृजलाल वहीं पर पान की दुकान चलाता था। रविवार रात 8.30 बजे लालू अपने दोस्त अजीत के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने चापड़-कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला बोल दिया। इसके बाद उन्हें गोलियों से भून दिया। मौके पर मौजूद अजीत का भतीजा करन (25) निवासी चकिया और राहगीर आजाद निवासी चकनिरातुल भी गोली लगने से घायल हुए।
सूचना पर पुलिस चारों को एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां अजीत व लालू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि करन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए मौके पर शहर भर की फोर्स बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक अफसर मौके पर डटे थे। इस दौरान छह आरोपी चंदन, मनीष के अलावा चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
जबरन बनवा ली थी दीवार लालू के परिवारवालों का आरोप है कि उनके घर के ठीक सामने से एक गली निकली है जो मोहल्ले में दूसरी ओर खुलती है। इसी गली को मोहल्ले के बलवंत सिंह और उनके बेटे चंदन, सोनल, अजीत, सूरज व अंजू जबरन कब्जा कर बंद करवा रहे थे, जिसका मोहल्ले के लोगों के साथ ही लालू भी विरोध करता था। रविवार को आरोपियों ने सुबह जबरन गली के रास्ते पर दीवार बनवा ली, जिसे मोहल्ले के लोगों ने ढहा दिया। उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया। शाम को लालू पहुंचा तो उसे व उसके दोस्त को हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। रास्ते के विवाद में यह वारदात हुई है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएन साबत, एडीजी
विज्ञापन
3 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर खेला गया खूनी खेल
4 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
लोगों को संभालने में छूटे पसीने।
विज्ञापन
5 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
घटना की खबर मिलने पर बदहवास हुए परिजन।
विज्ञापन
6 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
चौफटका के पास हुई दो लोगो की हत्या के बाद घटना स्थल से अरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
7 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
सचिन सोनकर के दुखी परिजन।
8 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
चौफटका के पास हुई दो लोगो की हत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करते एडीजी।
9 of 10
dhoomanganj
- फोटो : प्रयागराज
चौफटका के पास हुई दो लोगो की हत्या के बाद घटना स्थल पुलिस अधिकारियो के सामने आप बीती बताती महिलाएं।