prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
इसी क्रम में अपने समर्थक सदस्यों को चुनाव से ठीक पहले बाहर भेजने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि उनसे विपक्षी उम्मीदवार संपर्क ही न कर सकें। तीन बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित एक नेता का कहना है कि उनसे प्रमाण पत्र भी ले लिए जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद सभी को आसपास के जिलों में टूर पर भेजा जाएगा तथा मतदान के लिए वापस लाया जाएगा। किसी तरह का विवाद न होने पाए इसलिए पहले से शपथपत्र भी तैयार करवाया जा रहा है। उरुवा ब्लॉक में दो सदस्यों के शपथ पत्र बनवाए गए हैं। इसी तरह मेजा, हंडिया, बहरिया समेत अन्य ब्लाक में भी एफिडेविट बनवाए जा रहे हैं।
जिन पर विश्वास नहीं उन्हें मतदान से ही रोकने की तैयारी
ब्लाक प्रमुख चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लुभाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत जिन पर पूरा विश्वास है उनके प्रमाणपत्र रखवा लिए जा रहे हैं, ताकि विपक्षी खेमा दबाव न बना सके। वहीं जिन पर विश्वास नहीं है. उन्हें मतदान के दिन जिले से बाहर भेजने की रणनीति बनाई गई है, ताकि वह वोट न दे सकें। इसके लिए संबंधों, विचारों का हवाला देने के अलावा धन एवं बाहुबल का भी सहारा लिया जा रहा है। इस तरह की शिकायतें ज्यादातर ब्लॉक में हैं।
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj