फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में ब्लॉक, इलाहाबाद में लेट आएंगी ट्रेनें 

Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
d
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर होने वाले इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं। सात और नौ अक्तूबर को 15 ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से रेलवे ने चलाने की तैयारी की है। ऐसे में ये ट्रेनें इलाहाबाद, कानपुर एवं अन्य स्टेशनों पर संबंधित तिथियों में विलंब से पहुंच सकती है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का दावा है कि इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का कम समय के अंतराल पर त्वरित गति से चलाना संभव हो सकेगा।
एनसीआर की ओर से अलीगढ़ स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य 28 सितंबर से शुरू किया गया है, जो नौ अक्तूबर तक चलेगा। इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की वजह से सात अक्तूबर को अप दिशा में जाने वाली ट्रेनें सुबह 9.35 बजे से शाम 6.35 बजे तक एवं नौ अक्तूबर को डाउन दिशा में जाने वाली ट्रेनों के लिए सुबह 8.35 बजे से शाम 4.35 बजे तक का रेलवे ब्लॉक लेगा। इस अवधि में इलाहाबाद से जाने एवं यहां आने वाली तमाम ट्रेनें गाजियाबाद-अलीगढ़-टूंडला की बजाय टूंडला-आगरा-पलवल, गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-मुगलसराय  एवं पलवल-आगरा-टूंडला के रास्ते चलेंगी। बदले हुए रास्ते से चलने की वजह से इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों के घंटों विलंब से आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया है रूट
टूंडला-आगरा-पलवल होकर जाने वाली ट्रेनें
जय नगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली नंदन कानन एक्सप्रेस, गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका मेल, टाटानगर-जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस।
गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-मुगलसराय के रास्ते जाने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगवनी एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ।
पलवल-आगरा-टूंडला होकर जाने वाली ट्रेनें
नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा कालका मेल, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें