फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को मिली फोन में जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं  पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन वैश्य को बीती रात अज्ञात नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं नगर अध्यक्ष सचिन वैश्य पुत्र सतीश वैश्य निवासी सदर बाजार शंकरगढ़ ने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि बीती रात के मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर उसने मुझे भद्दी-भद्दी गाली दी एवं जान से मारने की धमकी दी।

 

उन्होंने बताया कि मैं राजनीतिक पार्टी से  संबंध रखता हूं एवं मैं प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में ठेकेदार भी हूं। जिससे मुझे अज्ञात लोगों से भय व्याप्त है एवं मेरी जान माल की सुरक्षा की जाए जिसके तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धारा 504,507 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें