महज 12 हजार में हुई लाखों की सर्जरी
वहीं बच्ची के परिजन काफी गरीब हैं। जिसे देखते हुए कम से कम खर्च में सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। इसी सर्जरी का प्राइवेट अस्पताल में लाखों का खर्च है, जो एसआरएन में मात्र 12 हजार में हो गई।
एसआरएन अस्पताल में कई ऐसे ऑपरेशन हुए हैं, जिनके लिए बाहर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, यहां तक कि इस प्रकार की सर्जरी के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है। मैं इसके लिए चिकित्सकों और उनकी टीम को बधाई देता हूं। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
यह बहुत ही दुर्लभ ऑपरेशन था, मगर बच्ची के भविष्य को देखते हुए सर्जरी किया जाना जरूरी था। इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम करना पड़ा। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग चल रही है। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। - डॉ. मोहित जैन, विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।