फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई बोले ब्लैक मनी पर मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक

Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन
मोदी सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए जाने के निर्णय का भाजपाइयो ने स्वागत किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि काले धन के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। आजाद भारत के आर्थिक हित में इससे बड़ा अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस फैसले से उन लोगों के मुंह बंद जरूर हो जाएंगे जो लगातार यह कहते आ रहे हैं कि मोदी सरकार ने काले धन को वापस लाने के लिए अब तक कुछ भी नहीं किया है। बहुत से भाजपाई यह भी मानकर चल रहे हैं कि सरकार के इस कार्रवाई का सकारात्मक असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि काला धन वापस लाने में मोदी सरकार की यह मुहिम रंग लाएगी। इससे सिर्फ वहीं लोग प्रभावित होंगे जिन्होंने ब्लैक मनी इकट्टा कर रखी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. एलएस ओझा ने कहा कि कालाधन, भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी की यह सर्जिकल स्ट्राइक है। मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका असर नहीं पड़ना है। इस फैसले के आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। भाजपा नेता सुबोध सिंह के अनुसार काले धन को रोकने में निर्णायक साबित होगा मोदी सरकार का यह फैसला। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का जीवन छोटे नोटों से चल सकता है। ऐसे में जिन लोगों ने अवैध रूप से लाखों-करोड़ों रुपये इकट्टा कर रखे हैं उनका परेशान होना तय है। हम भारतीयों के लिए यह बहुत बड़ा निर्णय है। भाजपा नेता विजय मिश्र भी सरकार के इस फैसले से खासे उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जाली नोट का कारोबार के खिलाफ यह ऐतिहासिक फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें