फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फ्लीट में घुसकर दिखाया काला झंडा

Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए सयुस (समाजवादी युवजन सभा) के दो कार्यकर्ता उनकी फ्लीट के बीच में घुस गए और काले झंडे दिखाने लगे। दोनों कार्यकर्ता सीएम के हनुमानजी को लेकर दिए गए बयान से नाराज थे। दोनों सीएम के वाहन के काफी करीब पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीएम आदित्यनाथ रविवार को शंकर विमान मंडपम में आयोजित कुंभाभिषेकम कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। करीब ग्यारह बजे जैसे ही उनका काफिला प्रशासनिक कार्यालय तिराहे से आगे बढ़ा, अचानक अभिषेक पांडेय एवं सौरभ कुमार यादव नाम के युवक भीड़ से निकलकर फ्लीट के बीच में आ गए और काला झंडा लहराने लगे। इससे सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। फ्लीट के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी भी अपने वाहन से उतर गए और दोनों युवकों को पकड़ने को लपके। पुलिस ने थोड़ी दूर दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़कर उन दोनों की जमकर धुनाई भी की।

यहां से उनको दारागंज थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद उनको नैनी जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 332, 504, 353 एवं आपराधिक कानून अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों खुद को समाजवादी युवजन सभा का कार्यकर्ता बता रहे थे। दोनों कार्यकर्ता सीएम के हनुमानजी को लेकर दिए बयान से नाराज थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें