फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में सेंधः प्रयागराज में मोदी को दिखाए काले झंडे, मचा हड़कंप, गिरफ्तार

Sat, 29 Feb 2020 12:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
परेड ग्राउंड में सामाजिक अधिकारिता शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान चार युवकों ने काला कपड़ा दिखाया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें जमकर पीट दिया। पुलिस ने केस लिखकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चारों युवक खुद को सपा से जुड़ा बताते रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी 11.30 बजे के करीब मंच पर पहुंचे। 12 बजे के करीब वह कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजनों को संबोधित करने मंच पर आए। पीएम के भाषण को लगभग 10 मिनट ही बीते थे कि मंच के सामने वीवीआईपी गैलरी के पास दिव्यांगजनों के लिए बनी दीर्घा में अचानक चार युवक खड़े हो गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही इनमें से दो युवकों ने काले रंग की जैकेट व टीशर्ट निकाल ली और इसे हवा में लहराते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मी जब तक उनके पास पहुंचते वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारों को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। तब तक पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और किसी तरह चारों को भीड़ से बचाकर पंडाल से बाहर निकाला। हालांकि, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकलकर भी तब तक आरोपियों को पीटते रहे, जब तक कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें वाहन मेें नहीं बैठा लिया। आक्रोश को देखते हुए तुरंत ही क्राइम ब्रांच की टीम चारों को लेकर थाने चली गई। पूछताछ में चारों ने अपना नाम मोहित यादव, सौरभ यादव, जयशंकर रावत उर्फ बबलू व दीपक बताया। यह भी बताया कि वह सपा से जुडे हैं। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। 
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए किया विरोध 


विरोध की वजह पूछने पर आरोपी सौरभ ने कहा कि वह अखिलेश यादव के कार्यकर्ता हैं। पूर्व में अखिलेश के कार्यक्रम में विपक्षियों ने इसी तरह विरोध प्रदर्शन किया था और उसी को लेकर आज उन्होंने पीएम को काले कपड़े दिखाए। उधर पूछताछ में यह भी सामने आया कि मोहित कीडगंज, सौरभ राजापुर, जयशंकर जार्जटाउन व दीपक करछना का रहने वाला है। 

फूल गए अफसरों के हाथ-पांव


कार्यक्रम में जिस वक्त यह घटना हुई, प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे। अचानक शोरगुल होने लगा तो पुलिसकर्मियों समेत सभी की नजर चारों युवकों पर पड़ी। जैसे ही उन्होंने टीशर्ट व जैकेट लहराई, पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। उधर घटना के बाद सुरक्षा में तैनात इंटेलिजेंस ब्यूरो कर्मचारी भी आरोपियों के बारे में पूछताछ करते रहे। साथ ही फोन पर अपने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते रहे। 

चाक-चौबंद सुरक्षा के दावे, फिर कहां हुई चूक? 

विरोध प्रदर्शन करने वाले युवक भले ही प्रधानमंत्री के करीब न पहुंच पाए हों, लेकिन हजारों जवानों के साथ ही सुरक्षा के तमाम इंतजामोें के बावजूद हुए इस वाकये ने अफसरों के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चारों युवक दिव्यांगजनों के लिए बनी दीर्घा में कैसे पहुंच गए, जबकि कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हर दिव्यांग को प्रशासन की ओर से पास जारी किया गया था। यह हाल तब था जब एसपीजी से लेकर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री के साथ ही आईबी और एलआईयू की टीम भी सुरक्षा में तैनात थी। 

असहज हुए पर जारी रखा संबोधन

खास बात यह रही कि हंगामे के बावजूद पीएम मोदी के संबोधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अचानक शोरगुल पर डायस से लोगों को संबोधित कर रहे पीएम कुछ पलों के लिए असहज जरूर हुए, लेकिन उन्होंने अपना भाषण जारी रखा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लोग इस बात की चर्चा भी करते सुने गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें