prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कथास्थल पर ही प्रतिदिन श्राम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से इस रामकथा के लिए 11 लाख स्क्वायर फीट एरिया में भव्य पंडाल बनाया गया है। जर्मन तकनीक पर हैंडर स्टाइल में बने इस पंडाल में स्प्रिंगलर्स लगाए गए हैं, ताकि कथा के दौरान मानस प्रेमियों को गर्मी का अहसास ना हो। कथा स्थल पर पहुंचने वाले सभी सड़कों एवं चौराहों को रोशनी से गुलजार किया जा चुका है। रामकथा सुनने के लिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के देर रात तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रामकथा प्रेमियों के लिए पंडा में ही सुबह नाश्ता, दोपहर तथा शाम को भोजन के रूप में प्रभु प्रसाद दिया जाएगा।