प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार रात 9:00 बजे को रोना के खिलाफ 9 मिनट तक घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती दिया टॉर्च और मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील के बाद शनिवार को भाजपाई हरकत में आ गए। तमाम भाजपाइयों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट के वितरण के साथ दिया और मोमबत्ती भी मुहैया कराई। लोगों से अपील करी कि रविवार रात 9:00 बजे वह अपने घरों की लाइट बुझा कर दिया और मोमबत्ती जलाए।
भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि मोदी जी के आह्वान पर रविवार रात देशवासी एकजुटता दिखाते हुए मोमबत्ती, दीया आदि जलाएंगे। उन्होंने शनिवार को जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण के साथ ही मोमबत्ती एवं दीया भी मुहैया कराया। इस काम में पूर्व विधायक दीपक पटेल और अरुण अग्रवाल आदि का भी सहयोग रहा। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर एल एस ओझा ने शनिवार को अल्लापुर और कई अन्य स्थानों पर भोजन के पैकेट वितरण करने के साथ ही लोगों को दीया और मोमबत्ती भी वितरित की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 9:00 बजे घरों की लाइट बुझाने के साथ ही मोमबत्ती, दिए, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है। उनके इस आह्वान को हम भाजपा कार्यकर्ता सफल बनाएंगे। इसी क्रम में मंफोर्डगंज में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए लोगों को दिए और मोमबत्ती का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीए जलाएं। भाजपा के नामित पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि हिम्मतगंज बेनीगंज आदि इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भी उन्होंने भोजन के साथ मोमबत्ती वितरित की। कहां की तैयारी है कि रविवार रात 9:00 बजे रोड डिवाइडर पर लोगों से सामाजिक दूरी बनाते हुए दिए की एक श्रृंखला बिछाई जाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी दी दिए और मोमबत्ती के वितरण की बात कही। उधर सांसद रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने भी खाद्य सामग्री वितरण के साथ ही मोमबत्ती भी लोगों को उपलब्ध कराई।