भारतीय जनता पार्टी ने देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले अप्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए उन्हें राशन, पानी एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। केशरी देवी ने कहा कि इस कार्य में पार्टी के सभी पदाधिकारी अपना सहयोग करें।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आश्वस्त किया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी सामाजिक दूरी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, पार्षद रतन दीक्षित, वरुण केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, राजू पाठक, मनोज कुशवाहा, राजेश निषाद, आकाश सोनकर, दीपक कुशवाहा, अमरजीत सिंह, भोला तिवारी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।