फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में सब्जी बेचने वालों को पीटा,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली के नए पुरवा में बुधवार को कुछ लोगों ने सब्जी बेचने वाले दो लोगों को पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले आधार कार्ड मांगा और नाम पूछ कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

अकबरपुर के रहने वाले समीर और नया पुरवा के रहने वाले नौशाद सब्जी बेचते हैं। बुधवार को दोनों नया पुरवा में सब्जी बेच रहे थे। जैसे ही वह गली में घुसे, कुछ लोगों ने उनसे उनका नाम पूछा। इसके बाद आधार कार्ड नंबर भी पूछा। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले थे। बाद में सब्जी विक्रेताओं ने थाने पर तहरीर दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया की कोरोना संक्रमण के फैलने के भय के कारण कुछ लोग अपनी गली में सब्जी वालों को बेचने से मना कर रहे थे। इस कारण मारपीट की गई। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें