फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई बोले, विध्वंसवाद का रूप ले चुका है सपा का समाजवाद

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपाइयों ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। थाना घेरो कार्यक्रम के तहत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कीडगंज थाने के समक्ष शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से साफ हो गया है कि सपा का समाजवाद अब विध्वंसवाद का रूप ले चुका है। 
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि प्रदेश भर में सपा के मंत्री, कार्यकर्ता बेलगाम होकर अपराध कर रहे हैं। थाना घेराव प्रभारी गणेश केसरवानी ने कहा कि क्या यह संयोग मात्र है कि सपा सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि जहां एक तरफ सपा नेता प्रदेश को लूटने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार विकास का ढोंग भी रच रही है।

सभा को प्रणविजय सिंह, प्रभा शंकर पांडेय, डॉ. कमला सिंह, बब्बूराम द्विवेदी, मुरारी लाल अग्रवाल, किरण जायसवाल, रवि केसरवानी, राम लखन देववंशी, मनोज गुप्ता, क्षमा दुबे, राहुल केसरवानी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष गिरि बाबा ने की। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से घूरपुर थाने का भी घेराव किया गया। यहां भी यमुनापार के अध्यक्ष शिवदत्त पटेल के नेतृत्व में सपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया। इस दौरान पार्टी नेता सुबोध सिंह ने आरोप लगाया कि घूरपुर थाने में सपा कार्यकर्ता भी अलग से वसूली करते हैं। यमुनापार में लगातार अपराध भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें