फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत की खुशी में हाईकोर्ट में बंटी मिठाई

विज्ञापन
मिठाईयां - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। मतगणना के दौरान जैसे-जैसे पार्टी की बढ़त की सूचना मिलती गई वकीलों का उत्साह भी परवान चढ़ता गया। दिन में ही मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई। लोग एक दूसरे केबधाई देते रहे। भाजपा से जुड़े अधिवक्ताओं और संगठनों ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन


अधिवक्ता सुबह से ही लाइब्रेरी हॉल में लगे टीवी पर नजर टिकाए रहे। भारत सरकार के अपर सॉलीसिटर जनरल शशिप्रकाश सिंह, सहायक सॉलीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश , जूनियर लायर्स एसोसिएशन के एमके तिवारी, जीपी सिंह, वीएन सिंह, एनके चटर्जी, कृष्ण जी शुक्ल, केडी मालवीय, राजेश त्रिपाठी, अरविंद गोस्वामी, तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुरेंद्र नाथ मिश्र आदि ने जीत पर बधाई दी है।

वहीं जिला न्यायालय में वकीलों की हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य नहीं हुआ और वकीलों के चैंबर में सन्नाटा छाया रहा। तमाम अधिवक्ता संघ हॉल में टीवी से चिपके रहे और पल पल का परिणाम जानने को उत्सुक दिखे। प्रत्याशियों की जीत हार से उनके समर्थक वकीलों में उत्साह और मायूसी भी देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें