फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास सीएम पद के लिए हैं कई चेहरे

Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
भाजपा की इलाहाबाद में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री योजना एवं शहरी विकास राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास सीएम पद के कई चेहरे हैं, इसलिए चुनने में दिक्कत आ रही है। चुने हुए विधायक ही अब सीएम का नाम तय करेंगे। राव इंद्रजीत के मुताबिक पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हर जगह सफलता मिल रही है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यूपी में परिवर्तन होना तय है।
विज्ञापन


सरकिट हाउस में मीडिया से मुखातिब केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अन्य दलों के पास मुख्यमंत्री पद के लिए सीमित चेहरे हैं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। कहा कि यूपी के हर जिले में भाजपा के पास सीएम पद के लायक चेहरा है। भाजपा में हर फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होते हैं। इसलिए अब चुने हुए विधायक ही सीएम का नाम तय करेंगे। नोटबंदी पर कहा कि हर वर्ग के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि शुरूआत में लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। धीमे-धीमे स्थिति सामान्य होने लगी है। कुछ राजनीतिक दलों को इससे जरूर परेशानी हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सूबे की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि यूपी में जंगलराज है। सरकार एकतरफा फैसले ले रही है। कानून व्यवस्था भी चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें