फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार बिना भेदभाव के कर रही है विकास
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। सरकार भी बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम ने यह बातें सलोरी में भाजपा विश्वविद्यालय मंडल की ओर से आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 एवं 2019 की प्रदेश एवं केंद्र की सरकार विकास एवं कार्यकर्ताओं के दमखम पर बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठावान कार्यकर्ता का परिचय देते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए पार्टी हित में सदैव कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष एवं संचालन मंडल अध्यक्ष भानु प्रसाद तिवारी ने किया। इसके पूर्व शाम को पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल पांडेय, शिवदत्त पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, शशि वार्ष्णेय, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, आनंद श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, गुरु प्रसाद मौर्य, कुमार नारायण, रवि केसरवानी, अशोक चौधरी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें