भाजपा नेता की पिटाई के विरोध में धूमनगंज थाने में जमीन पर बैठे मेयर गणेश केसरवानी।
- फोटो : अमर उजाला।
विरोध करने पर उसे पीटते हुए थाने ले आया। वहां परिचय देने पर उसके साथ मिलकर दरोगा ने उन्हें फिर से पीटा। आरोप है कि थाने पर मौजूद एसएसआई हंसराज सिंह ने भी अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही मेयर गणेश केशरवानी समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। कुछ देर बाद वहां एसीपी धूमनगंज राजकुमार मीणा भी पहुंचे और पीड़ित व आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद एसएसआई समेत तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
मौके पर एसीपी धूमनगंज को भेजा गया था। उनकी जांच में प्रथमदृष्टया शिकायत सही मिलने पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनकी प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी गई है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर