फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मोदी-शाह की पार्टनरशिप फर्म: योगेश

Mon, 29 Apr 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
yogesh shukla - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
रिकार्डतोड़ गर्मी के बीच सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना दल(कृष्णा), जन अधिकार पार्टी समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के रोड शो में रविवार को उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। हाल में ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए योगेश ने पहली बार सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर खुलकर हमला बोला। 
विज्ञापन


योगेश ने कहा कि भाजपा मोदी-शाह की पार्टनरशिप फर्म बन गई है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। रोजी-रोजगार का मुद्दा दरकिनार कर डर के साये में चुनाव लड़ा जा रहा है। भाजपा राष्ट्रहित की बात करती है, लेकिन देश के नाम पर खून बहाने का गौरव कांग्रेस के नाम है। इससे पहले नए पुल चौराहा से शुरू हुआ रोड शो नैनी बाजार, करछना, घूरपुर, भीटा, लालापुर, शिवराजपुर से शंकरगढ़, जसरा, गौहनिया, जारी, नारीवारी, खीरी, लेडियार, कोरांव, बसहरा, मेजा, कुरकी, सुरवा, मांडा, भारतगंज,, मांडा रोड, मेजा रोड, सिरसा, भीरपुर, पचदेवरा, मुंगारी, रामपुर, सइवा से होकर नैनी तक आया। रोड शो में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता शामिल थे। 

शहर उत्तरी में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पांच साल तक प्रधानमंत्री ने कामकाज की चर्चा की बजाए कांग्रेस को कोसने में गुजार दिया। यहां गरीबी पर वार के नारे लगाए गए। जार्ज टाउन में हुए इस सम्मेलन में फूलपुर प्रत्याशी पंकज निरंजन, रामयज्ञ द्विवेदी, मंजू चंद्रा, किशोर वार्ष्णेय, नफीस अनवर, सुभाष चंद्र पांडेय, फुजैल हाशमी, साधना उपाध्याय, प्रदीप अंशुमन, मानिक चंद्र पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता न्यायमूर्ति सभाजीत यादव ने की। संचालन अभय अवस्थी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें