prayagraj news : मुख्यमंत्री की फ्लीट में कार घुसने के बाद एडीजी से वार्ता कर बाहर निकालते विधायक संजय गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से निकलकर परेड स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईट्रिपलसी) में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह आईट्रिपलसी मुख्य गेट पर ही पहुंचे थे कि अचानक लखनऊ के नंबर पर पंजीकृत एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार सीएम की फ्लीट में चल रहे वाहनों के बीच में घुस गई।
prayagraj news : मुख्यमंत्री की फ्लीट में कार घुसने के बाद कार के इंतजार में पैदल ही चल दिए विधायक संजय गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
जिस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ ही सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस अफसरों ने कार को किसी तरह फ्लीट से बाहर निकलवाया और फिर उसे किनारे लेकर जांच पड़ताल शुरू की। चालक से पूछताछ में पता चला कि गाड़ी चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता की है। गाड़ी फ्लीट में लेकर घुसने के बाबत चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया।
prayagraj news : मुख्यमंत्री की फ्लीट में कार घुसने के बाद विधायक संजय गुप्ता की कार को थाने भिजवा दिया गया।
- फोटो : prayagraj