भाजपा नेता की पिटाई के बाद थाने में धरने पर बैठे विधायक हर्षवर्धन, दीपक पटेल और महापौर गणेश केसरवानी
- फोटो : अमर उजाला।
इतनी बेरहमी से पीटा कि भाजपाा नेता हो गए बेहोश
पुलिस की पिटाई से वह बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में मनोज पासी ने एक वीडियो के जरिये आपबीती बताई। वीडियो में बताया गया कि उनके सिर के बाल नोचकर पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के साथ ही जानकारी भाजपाइयों को हुई तो खलबली मच गई।
रात आठ बजे महापौर गणेश केसरवानी, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेलए पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता झूंसी थाने पहुंच गए। एसीपी विमल किशोर मिश्र थाने पहुंचे तो महापौर और विधायकों ने उनसे बात करने से ही मना कर दिया। तब डीसीपी नगर अभिषेक भारती झूंसी थाने पहुंचे। भाजपाई झूंसी थानेदार उपेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे थे।
भाजपा नेता की पिटाई के बाद थाने में धरने पर बैठे विधायक हर्षवर्धन, दीपक पटेल और महापौर गणेश केसरवानी
- फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम के आगे भाजपा नेताओं की पिटाई का आज उठेगा मुद्दा
भाजपा नेताओं को पीटे जाने का प्रकरण बृहस्पतिवार को यहां पहुंच रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने उठेगा। पार्टी नेताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। पहले प्रीतम नगर के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, फिर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज पासी की झूंसी थाने में हुई पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोनों बार भाजपा नेता थानों का घेराव कर चुके हैं। पुलिस के इस रवैये से कार्यकर्ता नाराज हैं।
डिप्टी सीएम दोपहर तीन बजे महाकुंभनगर के परेड ग्राउंड में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। शाम 4:15 बजे पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। यहीं पुलिस की पिटाई का मामला उठेगा। पिछले माह भी धूमनगंज पुलिस ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष को पीट दिया था। इसके बाद मेयर समेत कई पदाधिकारियों ने थाना घेरा था। इसके बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे।
भाजपा नेता की पिटाई के बाद थाने में धरने पर बैठे विधायक हर्षवर्धन, दीपक पटेल और महापौर गणेश केसरवानी
- फोटो : अमर उजाला।
दो दरोगा और दो सिपाही, थानेदार के भूमिका की होगी जांच
मनोज पासी की पिटाई में देर रात को झूंसी थाने में दो दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने मामले की जांच एसीपी विमल किशोर मिश्र को सौंपी है। एसीपी विमल किशोर मिश्र ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी दो दरोगा और दो सिपाहियों काे निलंबित कर दिया गया है। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।