देररात एडिशनल एसपी मेला मनीष सोनकर, एडीएम कुंभ विवेक चतुर्वेदी, चीफ इंजीनियर (विद्युत) वीके सिंह, अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता और एक्सईएन अनूप सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता अनूप सिन्हा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। प्रशासन इस पर उचित निर्णय लेगा। वहीं, ठेकेदार आशीष द्विवेदी का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से धरने पर बैठेंगे।
नशे में धुत कर्मचारियों ने बोला था साधुओं पर हमलाः बालकदास
महंत बालक दास का कहना है कि बिजली कटने पर कुछ संन्यासी बिजली विभाग के स्टोर गए थे। वहां मौजूद ठेकेदार से लेकर मुंशी तक शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने साधु-संतों पर हमला किया है। इसमें कई साधु घायल हुए हैं। इसकी तहरीर दी जाएगी। साधुओं ने किसी को नहीं पीटा।