फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बोले : विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न ही नेतृत्व, पटना की सभा मात्र एक इवेंट

Thu, 22 Jun 2023 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना में होने वाली विपक्ष के नेताओं की सभा मात्र एक इवेंट हैं। इसमें सभी नेता मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए आ रहे हैं। इन नेताओं के पास मोदी विरोध के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। 
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन, भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता शाहनाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष के नेताओं की पटना में होने वाली सभा मात्र एक इवेंट हैं। एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले लोग यहां पर एक मंच पर दिखेंगे जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बाद में यह अपने क्षेत्रों में जाकर फिर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और एक दूसरे का विरोध करेंगे। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पटना में विपक्ष की एकजुटता से इनको कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कुछ विपक्षी दल अपना गठबंधन करके मोदी का विरोध कर रहे हैं। यह कितना भी पटना में इकट्ठे हो जाएं इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। इनके हाथ खाली ही रहेंगे। इसमें जितने भी नेता शामिल हैं, सब अपने आपको प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मानते हैं। सबके मन में मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं।
 
नीतीश कुमार सबको घूम-घूमकर पटना आने का निमंत्रण दे चुके हैं। इसलिए सभी नेता औपचारिकता पूरी करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। यह लोग उसी तरह से आ रहे हैं जैसे लोग शादी ब्याह में जाते हैं और एक साथ दिखते हैं लेकिन इसके बाद फिर एक दूसरे का विरोध वहां से निकलने के बाद शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना की सभा में बीएसपी सहित कई बड़े दल शामिल नहीं हो रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ हमेशा तलवार खींचने वाले ही इसमें शामिल हो रहे हैं। इन लोगों का एक मात्र एजेंडा मोदी का विरोध करना है। यह सब डरे सहमे लोग हैं।  नरेंद्र मोदी फिर से पूर्ण बहुमत के साथ आने वाले हैं।  पीएम के नाम पर मोदी की जो रेटिंग है, विपक्ष के सारे लोग मिलकर भी उनके बराबर नहीं पहुंच सकते 

सारे मिलकर भी 50 सीट नहीं जीत सकते विपक्षी दल
 
पटना में जुटने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा में किसी के एक मेंबर तो किसी के पास दो तो किसी के पास वह भी नहीं है। कांग्रेस को छोड़ दें तो सारे दलों की यही दशा है। जेडीयू ने बीजेपी के सहयोग से 2019 के चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसकी पुरानी सीटों को देखें तो मात्र दो सीट ही 2014 में जीत सकी थी। लोकसभा चुनाव में यह सारे नेता मिलकर भी 50 सीटों पर चुनाव नहीं जीत सकते। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे।
 
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्षी दलों का बस एक ही एजेंडा है मोदी को हटाओ। इसके अलावा इनके पास कोई मुद्दा नहीं है न ही कोई विकल्प है। विपक्षी दल मोदी को हटाने में लगे हैं, जबकि मोदी गरीबी हटाने में लगे हैं। देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने में लगे हैं। भारत को विश्व गुरु बनाने में जुटे हैं। मोदी भारत का नाम विश्व में ऊंचा करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें