भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राजेश गुप्ता 12 सितंबर की शाम सात बजे अपनी वाटर फैक्ट्री से निज आवास तेलियरगंज ऑटो रिक्शा से आ रहे थे। उसी दौरान नवाबगंज में बाइक से भिड़ंत होने के कारण वह बुरी तरह से घायल हुए।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। वह मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया लेकिन देर रात उनका निधन हो गया। बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताया है।
विज्ञापन
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राजेश गुप्ता 12 सितंबर की शाम सात बजे अपनी वाटर फैक्ट्री से निज आवास तेलियरगंज ऑटो रिक्शा से आ रहे थे। उसी दौरान नवाबगंज में बाइक से भिड़ंत होने के कारण वह बुरी तरह से घायल हुए। इलाज के लिए उन्हें स्वरूप रानी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। रात एक बजे उनका निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि रसूलाबाद घाट पर की गई। राजेश गुप्ता अपने पीछे पत्नी दो छोटी बेटियां एवं एक बेटा छोड़ गए हैं। वह भाजपा में वर्ष 2010 से थे।
2012 में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और 2021 में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के संयोजक बने। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य रूप में इसी वर्ष जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर,सांसद केसरी पटेल ,सांसद रीता बहुगुणा जोशी,महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता आदि ने भी शोक जताया है।