फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन प्रयागराज की, फोन आ रहे दिल्ली, पंजाब और अमेरिका से

Sun, 26 Apr 2020 05:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर एल एस ओझा अपने आवास पर फोन के माध्यम से मरीजों को परामर्श देते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉक डाउन के दौरान आम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान करने के लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन खासा चर्चा में आ गई है। इस हेल्पलाइन में से प्रयागराज ही नहीं पंजाब के पटियाला ,जालंधर के साथ दिल्ली ,नोएडा ,राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ अमेरिका समेत कई अन्य देशों से भी लगातार डॉक्टरों के पास कॉल आ रही है । यूं तो हेल्पलाइन नंबर का एक निर्धारित समय है, लेकिन चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े तकरीबन सभी डाक्टरों के पास कॉल कभी भी आ जा रही है। इससे चिकित्सकों को थोड़ी समस्या तो हो रही है लेकिन जनहित में वह फोन रिसीव कर मरीजों को उचित परामर्श दे रहे हैं।.

विज्ञापन

helpline shimla
लॉक डाउन की वजह से शहर के तमाम चिकित्सक नर्सिंग होम और अपने क्लीनिक में काफी कम समय के लिए जा रहे हैं। जो जा भी रहे हैं तो वह सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रख रहे हैं। आम लोगों को स्वास्थ संबंधी कोई समस्या ना हो इसके लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न डॉक्टरों के फोन नंबर जारी किए गए थे ,ताकि लोग फोन पर ही कॉल कर अपनी समस्या डॉक्टरों को अवगत करा सकें और उनसे दवा आदि के बारे में जानकारी ले सकें। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर एल एस ओझा ने बताया कि जब से उन्होंने डॉक्टरों के नंबर जारी किए हैं, तब से लगातार हर एक डॉक्टर के पास दिन भर में 100 से ज्यादा फोन आ जा रहे हैं।

बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media
नाक, कान ,गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओझा ने बताया कि 50 फ़ीसदी से ज्यादा मरीज ऐसे हैं जो जुखाम ,सर्दी और गले की खराश से परेशान है। मरीजों के मन में वहम है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला ,जालंधर तक से लोग फोन करके परामर्श ले रहे हैं। ऐसे मरीजों को समझाया जा रहा है कि वह परेशान ना हो । उन्हें फोन पर ही उचित परामर्श दिया जा रहा है । इसी तरह फिजीशियन डॉ सुशील सिन्हा ने बताया कि बीते कुछ दिनों के दौरान फोन पर काफी संख्या में मरीज परामर्श ले रहे हैं। कुछ मरीजों में दिल्ली, जयपुर यहां तक कि मुंबई आदि से भी फोन किया। यूं तो फोन पर ओपीडी का एक निर्धारित वक्त है, लेकिन मरीज जब चाहे फोन कर दे रहे हैं।

ऐसे में थोड़ी असुविधा तो होती है लेकिन पूरा प्रयास होता है कि मरीजों के फोन रिसीव किए जाएं और उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। फोन पर ही उन्हें दवा के बारे में बताया जाता है, जो दवा के नाम नोट नहीं कर पा ते उन्हें दवा का नाम व्हाट्सएप के माध्यम से लिख कर दिया जाता है। इसके अलावा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में शामिल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ केडी त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीवी अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता त्रिपाठी आदि के पास भी नियमित रूप से मरीज फोन करके उचित परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

bjp logo

विदेशों से फोन करके पूछ रहे काढ़ा बनाने की विधि

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की लिस्ट में तकरीबन सभी विधाओं के डॉक्टरों को शामिल किया गया है ,इसमें आयुर्वेद के भी डॉक्टर एस के राय शामिल हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बाद डॉ एसके राय के पास हर रोज 100 से ज्यादा फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों में 70 साल से ज्यादा की उम्र के लोग एवं महिलाएं ज्यादा शामिल हैं। अधिकांश मरीजों की पूछताछ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर ही हो रही है। डॉ एसके राय बताते हैं कि घर में खानपान से जुड़े भी सवाल महिलाएं बेहिचक पूछ रही हैं। कुछ मरीज ऐसे हैं जो दिन में पांच 6 बार फोन कर रहे हैं। सोशल मीडिया में भाजपा का हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद विदेश से भी मरीज फोन कर रहे हैं। अमेरिका फ्रांस आदि देशों से लोगों ने काढ़ा बनाने की विधि भी फोन के माध्यम से पूछी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें